महर्षि दयानन्द March 29, 2020 By Arun Aryaveer प्र. १) स्वामी दयानन्द का जन्म कहां हुआ था ? उत्तर : स्वामी दयानन्द का जन्म ग्राम टंकारा, गुजरात राज्य में हुआ था। प्र. २) स्वामी दयानन्द के जन्म का नाम क्या था ? उत्तर : स्वामी दयानन्द के जन्म का नाम मूलशंकर था। प्र. ३) स्वामी दयानन्द ने संन्यास की दीक्षा किससे ली थी ? उत्तर : स्वामी दयानन्द ने संन्यास की दीक्षा स्वामी पूर्णानन्द से ली थी। प्र. ४) स्वामी दयानन्द के गुरु का नाम क्या था ? उत्तर : स्वामी दयानन्द के गुरु का नाम स्वामी विरजानन्द था। प्र. ५) स्वामी दयानन्द को कितनी बार जहर दिया गया था ? उत्तर : स्वामी दयानन्द को सत्रह बार जहर दिया गया था। प्र. ६) स्वामी दयानन्द को आखरी बार कहां विष दिया गया था ? उत्तर : स्वामी दयानन्द को आखरी बार विष जोधपुर में दिया गया था। प्र. ७) महिलाओं को वेद पढ़ने तथा यज्ञ का अधिकार आधुनिक भारत में किसने दिया ? उत्तर : महर्षि दयानन्द सरस्वती ने महिलाओं को वेद पढ़ने तथा यज्ञ का अधिकार दिया। प्र. ८) वैदिक सोलह संस्कारों की पुस्तक कौन सी है ? उत्तर : वैदिक सोलह संस्कारों की पुस्तक संस्कारविधि है। प्र. ९) सत्यार्थ प्रकाश में कितने समुल्लास हैं ? उत्तर : सत्यार्थ प्रकाश में चौदह समुल्लास हैं। प्र. १०) आर्य समाज की स्थापना किसने की ? उत्तर : आर्य समाज की स्थापना स्वामी दयानन्द ने की। Leave a Reply Cancel replyYour email address will not be published. Required fields are marked *Comment * Name * Email * Website Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.