स्वामी रामेश्वरानन्द सरस्वती (जन्म संवत 1947) स्वामी रामेश्वरानन्द सरस्वती (जन्म संवत 1947) गुरुकुल घरोंडा के आचार्य, आर्य सिद्धान्तों के मर्मज्ञ विद्वान्, लोकसभा के भूतपूर्व सदस्य, हिन्दी सत्याग्रह संग्राम के सेनानी।
महात्मा आनन्द स्वामी (जन्म संवत 1940) महात्मा आनन्द स्वामी (जन्म संवत 1940) पंजाबी आर्यों के प्राण, प्रभावशाली एवं भक्तिसम्पूर्ण व्याख्याता, योग में कृत परिश्रम, देश-विदेशों में वेद प्रचारक, हैदराबाद सत्याग्रह संग्राम के तृतीय अधिकारी।
महात्मा नारायण स्वामी (संवत 1926-2004) महात्मा नारायण स्वामी (संवत 1926-2004) कर्मयोगी, आर्यसमाज के उज्वल रत्न, ऋषि भक्त, लगनशील सेवाभावी, गुरुकुल वृन्दावन के आचार्य, हैदराबाद सत्याग्रह के प्रथम जत्थे के सेनापति
स्वामी स्वतन्त्रानन्द (संवत 1934-2011) स्वामी स्वतन्त्रानन्द (संवत 1934-2011) उपदेशक महाविद्यालय के आचार्य, दयानन्द मठ दीनानगर के संस्थापक, स्पष्ट वक्ता, अपरिग्रह के मूर्तिमान् रूप, दृढ़ समयपालक, कटु सत्य कहने के साहसी, शिरोमणि संन्यासी।
स्वामी शंकरानन्द सरस्वती (जन्म संवत 1924 निधन…) स्वामी शंकरानन्द सरस्वती (जन्म संवत 1924 निधन…) दिव्य विभूति, अनुपम देवकाय, अद्भुत प्रतिभासम्पन्न, देश एवं विदेशों में वैदिक धर्म के सन्देशवाहक, सौराष्ट्र राजा-महाराजाओं के सम्मानित गुरु।
स्वामी शुद्धबोधतीर्थ (संवत 1917-1990) (1860-1933) स्वामी शुद्धबोधतीर्थ (संवत 1917-1990) (1860-1933) सौम्य साधुस्वभाव, दोनों शिक्षा पद्धति में सिद्धहस्त, व्याकरण शास्त्र के पंडित, गुरुकुल कांगड़ी के प्रधानाचार्य, गुरुकुल ज्वालापुर के आचार्य एवं कुलपति।
वीतराग स्वामी सर्वानन्द जी (संवत 1912-1998) वीतराग स्वामी सर्वानन्द जी (संवत 1912-1998) त्यागी, तपस्वी, योगी, विरक्त, गौरवशाली, मूर्धन्य स्थितप्रज्ञता की जीवित मूर्ति, परमार्थ संलग्न, नरश्रेष्ठ।
स्वामी विश्वेश्वरानन्द सरस्वती (संवत 1907-1982) स्वामी विश्वेश्वरानन्द सरस्वती (संवत 1907-1982) स्वामी नित्यानन्द सरस्वती के अप्रतिम सहयोगी, प्रमुख शास्त्रार्थ महारथी, राजाओं में वैदिक धर्म प्रचारक, वैदिक पदानुक्रमणी निर्माणकर्ता।
स्वामी दर्शनानन्द सरस्वती (संवत 1914-1970) स्वामी दर्शनानन्द सरस्वती (संवत 1914-1970) शास्त्रार्थ युग के अग्रगण्य नेता, कुशाग्र बुद्धि, आर्ष ग्रन्थों के प्रकाशक, निःशुल्क गुरुकुल शिक्षा प्रणाली के संस्थापक, वैदिक धर्म के प्रबल प्रचारक।
०२ स्वामी श्रद्धानन्द सरस्वती (संवत 1913-1983) स्वामी श्रद्धानन्द सरस्वती (संवत 1913-1983) ऋषिभक्त, हिन्दीभक्त, महात्मा गांधी के प्रेरणास्रोत, राष्ट्रीयता में ओतःप्रोत, मातृभूमि-मातृसभ्यता और संस्कृति के सेवक, श्रद्धा और आनन्द की खान, अमर बलिदानी।
स्वामी विरजानन्द दण्डी (संवत 1835-1925) स्वामी विरजानन्द दण्डी (संवत 1835-1925) वैदिक ज्योति के अग्रदूत, व्याकरण महानिधी, अद्वितीय गुणयुक्त, अद्भुत स्मरणशक्ति वाले, तपस्वी, प्रज्ञाचक्षु, महर्षि दयानन्द के गुरु।