7 – जगतगुरु (~ भारत चालीसा) September 2, 2019 By Arun Aryaveer Download भारत गौरव गान या भारत चालीसा स्वर : ब्र. अरुणकुमार “आर्यवीर” 7 – जगतगुरु प्रथम भारती ने ही जग को बतलाया शुभ चाल चलन। जगत दिगम्बर को सिखलाया करना पट-परिधान स्वतन।। औ सिखलाया निषेध करना भ्रात-बहन में ब्याह लगन। मांस मीन भक्षण तज, सिखलाया करना सात्विक भोजन।। सिखलाया गढ़, नगर बसाना और बनाना भव्य-भवन। सिखलाया शुभ ज्ञान, विज्ञान, कला कौशल भगवान भजन।। सिखाये वैद्यक, ज्योतिष, गणित, गगन-वाणी का ज्ञान गहन। और सिखाई मानस-भाषा करके संस्कृत पाठ-पठन।। प्रथम जगत गुरु भारत ने रचा जलयान विमान। है भूमण्डल में भारत देश महान।। है भूमण्डल में आर्यावर्त महान।।