39 – तीर्थस्थान (~भारत चालीसा) August 31, 2019 By Arun Aryaveer Download भारत गौरव गान या भारत चालीसा स्वर : ब्र. अरुणकुमार “आर्यवीर” 39 – तीर्थस्थान जहां सुशोभित बड़े-बड़े मठ-मन्दिर पावन तीर्थस्थान। गिरि विंध्याचल, गौरीशंकर, गोवर्धन, कैलाश उत्तान।। गंगोत्री, हरिद्वार, बनारस, काशी, गया, प्रयाग-महान। गुफा-अजन्ता, कलकत्ता, मदुरा, बम्बई, हैं कीर्तिवान।। पूरब में है जगन्नाथ, है सोमनाथ पश्चिम में आन। उत्तर में है बद्रिनाथ, दक्षिण में है रामेश्वर-मान।। नगर अयोध्या, गोकुल, मथुरा, वृन्दावन भूतल भगवान। पुष्कर पाटलीपुत्र व दिल्ली इन्द्रप्रस्थ कुरुक्षेत्र महान।। नासिक आग्रा गढ़ चित्तौड़ ग्वालीयर आलीशान। है भूमण्डल में भारत देश महान।। है भूमण्डल में आर्यावर्त महान।।