32 – विभिन्न नेतागण (~भारत चालीसा) August 31, 2019 By Arun Aryaveer Download भारत गौरव गान या भारत चालीसा स्वर : ब्र. अरुणकुमार “आर्यवीर” 32 – विभिन्न नेतागण जहां हुये जगजीवन पन्त, देसाई, नन्दा वीर जवान। अम्बेडकर, चौहान, चौधरी, शास्त्री, विनोबा कृत भू-दान।। कृपालानी जयप्रकाश, गुरुजी, करपात्री, टण्डन जन प्राण। नारायण स्वामी, श्री गुप्त व नरेन्द्र सत्याग्रही-प्रधान।। वीर लोहिया, प्रकाश वीर, विनायक, बुद्धदेव गुणवान। रामचन्द्र देहलवी, गंगाप्रसाद, वेदानन्द-सुजान।। हुए सातवलेकर, जयदेव, सु रघुनन्दन वैदिक विद्वान। आत्माराम, दर्शनानन्द व हंसराज, गुरुदत्त-महान।। हुए मुखर्जी तारासिंह औ आत्मानन्द प्रति-प्राण। है भूमण्डल में भारत देश महान।। है भूमण्डल में आर्यावर्त महान।।