30 – शहीदेधर्म और देश (~भारत चालीसा) August 31, 2019 By Arun Aryaveer Download भारत गौरव गान या भारत चालीसा स्वर : ब्र. अरुणकुमार “आर्यवीर” 30 – शहीदेधर्म और देश दयानन्द ने विष पीकर जिस भारत की आँखे खोली। श्रद्धानन्द ने देश-धर्म हित सीने में खाई गोली।। लेखराम ने छूरे खा, निज खंू से भर दी रिपु झोली। राजपाल औ रामचन्द्र की चली शहीदों में डोली।। विगत सतावन में लक्ष्मी ने निज खँू से खेली होली। हुई निजाम औ गोआ में भी अमर शहीदों की टोली।। इधर बयालिस की बलियों से अंग्रेजी दुनियां डोली। और छियालिस में वंगी-माँ ने खंू से रंगी चोली।। सैंतालिस में दिये सिन्ध, पंजाब बहुत बलिदान। है भूमण्डल में भारत देश महान।। है भूमण्डल में आर्यावर्त महान।।