29 – शहीदगण (~भारत चालीसा) August 31, 2019 By Arun Aryaveer Download भारत गौरव गान या भारत चालीसा स्वर : ब्र. अरुणकुमार “आर्यवीर” 29 – शहीदगण जिस पर हुए शरीद हजारों बूढे, बच्चे और जवान। वीर भगतसिंह ने तो फांसी पर चढ़कर दी बली महान।। खुदीराम प्रिय राजगुरु, सुखदेव चढ़े शूली पर आन। और चन्द्रशेखर आजाद व बिस्मिल चढ़ा दिये निज प्राण।। रास बिहारी, हरदयाल औ नन्दकुमार हुए कुर्बान। ऊधमसिंह, राणाडे, तांत्या, नाना लाहिड़ी ने दी जान।। लालाजी, बिन्दाबाबा, धन्धु व गणेश दिये बलिदान। प्राण निछावर किये अनेकों करके कालापानी-पान।। जलिंयावाला बाग शहीदी का है तीर्थ स्थान। है भूमण्डल में भारत देश महान।। है भूमण्डल में आर्यावर्त महान।।