25 – कला-कौशल्य (~भारत चालीसा) August 31, 2019 By Arun Aryaveer Download भारत गौरव गान या भारत चालीसा स्वर : ब्र. अरुणकुमार “आर्यवीर” 25 – कला-कौशल्य ललित कला भारत से प्रथम कहां उपजी कोई बतला। सतयुग में नृप हरिश्चन्द्र ने लखी नर्तकी-नृत्य-कला।। त्रेता में रामायण लिख बन गये वालमिक कवि पहला। द्वापर में सु महाभारत लिख काव्य कला दे व्यास चला।। कलयुग में दी कालिदास ने नाट्य-कला लिख शकुन्तला। और भर्थरी के कवित्त, कँुजन से पिंगल छन्द फला।। साम-वेदीय गानों से संगीत-शास्त्र का प्राण पला। सरस्वती की वीणा से वादन का मिला विज्ञान-भला।। भरत मुनी नारद थे जग के प्रथम नायक विद्वान। है भूमण्डल में भारत देश महान।। है भूमण्डल में आर्यावर्त महान।।