21 – ब्रह्मचर्य महिमा (~भारत चालीसा) August 31, 2019 By Arun Aryaveer Download भारत गौरव गान या भारत चालीसा स्वर : ब्र. अरुणकुमार “आर्यवीर” 21 – ब्रह्मचर्य महिमा जहां हुए हैं ब्रह्मचर्य के पालक व्रतधारी भारी। गाता है इतिहास अमर उन सबकी गुण गरिमा सारी।। शर शैया पर भी उपदेश दिया था भीष्म ब्रह्मचारी। ब्रह्मचर्य-बल से ही उसने अपनी प्रबल मृत्यु हारी।। जहां ब्रह्मचारी हनुमान बना बजरंग गदाधारी। ब्रह्मचर्य-बल से ही उसने रावण की लंगा जारी।। दयानन्द सम बाल-ब्रह्मचारी से सब दुनियां हारी। कांप उठा था जिन के आगे कर्णराव सम बलकारी।। जिसने रथ को रोक, दिया ब्रह्मचर्य-बल का प्रमाण। है भूमण्डल में भारत देश महान।। है भूमण्डल में आर्यावर्त महान।।