20 – हिन्दुत्व के रक्षक (~भारत चालीसा) August 31, 2019 By Arun Aryaveer Download भारत गौरव गान या भारत चालीसा स्वर : ब्र. अरुणकुमार “आर्यवीर” 20 – हिन्दुत्व के रक्षक जहां हुए राणा प्रताप नृप, दानी भामा शाह महान। और हुए हैं वीर-शिवाजी हिन्दू कुल रक्षक बलवान।। जिनके आगे पड़ी रह गई फीकी सारी मुगली शान। बाबर और हुमांयू का रह गया अधूरा अरबी-गान।। जहांगीर और शाहजहां के भी रह गए तड़प कर प्राण। अकबर औ औरंगजेब के पूरे नहीं हुए अरमान। रहा नहीं नादिर, गोरी, गजनी, तैमूर, का नाम निशान।। औ शक हूण, सिकन्दर भी ले भागे अपनी अपनी जान।। हरि सिंह नलुवा के भय से भागे अफगान पठान। है भूमण्डल में भारत देश महान।। है भूमण्डल में आर्यावर्त महान।।