२७- निराकार ईश्वर से जीवन को जोड़ा है March 20, 2020 By Arun Aryaveer Download २७- निराकार ईश्वर से जीवन को जोड़ा है सोती आर्यजाति को झंझोड के जगानेवाले। प्रतिमा के पाषाण-पूजा से मुख मोड़ा है।। भूत-प्रेत तन्त्र गण्डा-ताविजों को तोड़ा तूने। जंत्र-मन्त्र ज्योतिष का भंडा तूने फोडा है।। देखा है पाखण्ड वहां दौड़े हैं अचूक आप। पोल-ढोल छुपे छल-छद्म को न छोड़ा है।। लाखों देवी-देवता के फंद को छुड़ाय एक। निराकार ईश्वर से जीवन को जोड़ा है।।२७।। ~ दयानन्द बावनी स्वर : ब्र. अरुणकुमार “आर्यवीर” ध्वनि मुद्रण : कपिल गुप्ता, मुंबई