१९- न तस्य प्रतिमा अस्ति March 20, 2020 By Arun Aryaveer Download १९- न तस्य प्रतिमा अस्ति लोगों ने बनायी प्रभु प्रतिमा पूजनकाज। अपनी अपूर्णताएं उनमें लगाई है।। प्रतिमा को लगे भूख-प्यास-शीत-ताप लगे। सोने जगाने के लिए घण्टडी बनाई है।। काराणी कहत जड़ पत्थर के पूजन ते। तन-मन-जीवन में जड़ता जमाई है।। चेतन के चन्द दयानन्द ने दिखाई दीनो। न तस्य प्रतिमाऽस्ति ये वेद की दुहाई है।।१९।। ~ दयानन्द बावनी स्वर : ब्र. अरुणकुमार “आर्यवीर” ध्वनि मुद्रण : कपिल गुप्ता, मुंबई