नील गगन के नीचे April 12, 2020 By Arun Aryaveer Download नील गगन के नीचे, तुम सब मिलकर गाओ। देश की खातिर जान भी देने से ऽ मत घबराओ आओ। इसके अर्पण तन-मन-धन, सब कुछ अपना लुटाओ।। 1।। भारत के तुम वीर सिपाही, आगे बढ़ते जाओ। देश के शत्रु देश के द्रोही, सबको मार भगाओ।। 2।। अपनी प्यारी आजादी को, हम आंच न आने देंगे। अपने प्यारे भारत को सब, मिलकर सफल बनाओ।। 3।। अन्धकार के घेरे में, लाखों इन्सान फंसे हैं। ज्ञान का दीप जलाकर के तुम, सबको राह दिखाओ।। 4।।