तूने क्या पूजा April 14, 2020 By Arun Aryaveer Download तूने क्या पूजा (3) पूजा ये धरा, आकाश पूजा, ईमान पूजा, भगवान पूजा। तूने यज्ञ पूजा, मन्दिर पूजा। इन्सान जहां का रहा भूखा, तूने क्या पूजा।। 1।। राखी पूजी, रिश्ता पूजा, राधा पूजी, कन्हैया पूजा। सीता पूजी, राम भी पूजा। इन्सान जहां का रहा भूखा, तूने क्या पूजा।। 2।। मस्जिद पूजी, मन्दिर पूजा, देवी पूजी, गिरिजा पूजा। शक्ति पूजी, देवता पूजा। इन्सान जहां का रहा भूखा, तूने क्या पूजा।। 3।। वाद पूजा, प्रतिवाद पूजा, जनवाद पूजा, प्रगतिवाद पूजा। पार्टीतन्त्र पूजा, प्रजातन्त्र पूजा, पूंजीवाद पूजा, साम्यवाद पूजा। इन्सान जहां का रहा भूखा, तूने क्या पूजा।। 4।।